الأربعاء، 27 أبريل 2011

satya sai baba


सत्य सांईं बाबा ने अपने भक्तों से कहा था कि वे 96 साल की उम्र में देह त्याग देंगे। बाबा का 24 अप्रैल, रविवार को सुबह 7.40 बजे निधन हो गया। वर्तमान में प्रचलित अंग्रेजी केलेंडर के अनुसार उस समय उनकी आयु 85 साल थी।

हालाँकि बाबा के भक्तों का दावा है कि लूनर कैलेंडर के अनुसार बाबा का जब निधन हुआ तो उनकी उम्र 85 नहीं 96 साल थी। गौरतलब है कि दक्षिण भारत में लूनर केलेंडर को भी मान्यता दी जाती है।

एक भक्त ने बताया कि बाबा का जन्म 23 नवंबर 1926 को हुआ था और उन्होंने 24 अप्रैल 2011 को शरीर छोड़ा इस तरह वे 30834 दिन जिंदा रहे। लूनर कैलेंडर में एक माह में 27 दिन होते हैं और इस तरह उनकी उम्र 95 साल और 54 दिन थी। दक्षिण भारत में इस कैलेंडर को प्राचीन काल से ही मान्यता प्राप्त है।

सत्य सांईं के एक भक्त ने चार साल पहले की एक घटना को याद करते हुए कहा कि बाबा ने भक्तों से कहा था कि वे चांद पर दर्शन देंगे। हालांकि उस समय बादलों ने चांद को ढक लिया था और भक्त उस दृश्य को देखने से वंचित रह गए थे।

बाबा के एक भक्त का मानना है कि शिर्डी वाले सांईं बाबा ने सत्य साईं के जन्म समय की घोषणा की थी और सत्य सांईं बाबा उसी समय पैदा हुए थे। इसी प्रकार सत्य सांईं बाबा ने भी घोषणा की कि वे 2023 में मध्य कर्नाटक में कस्तूरी के गर्भ से प्रेम सांईं के नाम से फिर अवतार लेंगे। और अब हमें उनके उसी अवतार की प्रतीक्षा है। (वेबदुनिया न्यूज)

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق